फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: क्या प्रेग्नेंट हैं शमा सिकंदर? फैंस ने पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने आलिया के अंदाज में दिया जवाब

Fri, 23 Sep 2022 12:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार शमा सिकंदर अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शमा अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपनी इन्हीं ग्लैमरस तस्वीरों के चलते शमा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेबी प्लानिंग को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर शमा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor: ट्रोल्स के निशाने पर आईं जान्हवी कपूर, एयरपोर्ट लुक देख पूछा- शर्ट के बटन बंद करना भूल गई क्या?
विज्ञापन

2 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
दरअसल, शमा सिकंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिखा है कि जब लोग आपसे पूछते हैं कि आप बेबी प्लानिंग कब कर रहे हो? इस पर शमा आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म 'डार्लिंग्स' के डायलॉग को बोलती हुई नजर आती हैं, जिसमें वह उनसे पूछा जाता है, तो फीलिंग कब आएगी बेटा। ऐसे में वह मासूम सा चेहरा बनाकर कहती हैं कि मेरे को नहीं मालूम।

Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, शादी के चार बाद अलग किए रास्ते
 
विज्ञापन

3 of 4
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो को शेयर करते हुए शमा ने लिखा, 'क्या आपने भी कभी ये एक्सपीरियंस किया है?' शमा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। किसी को वह बेहद क्यूट लग रही हैं, तो कुछ हार्ट इमोजी कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा शमा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। पिंक कलर की बिकिनी में चश्मा लगाए शमा समंदर के बीचों बीच नजर आ रही हैं। शमा के स हॉट अवतार को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल
 
विज्ञापन

4 of 4
शमा सिकंदर, जेम्स मिलिरॉन - फोटो : Instagram
बता दें कि 41 वर्षीय शमा सिकंदर ने कुछ महीने पहले ही अपने यूएस बेस्ड बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं, शमा अक्सर अपने पति के साथ वेकेशन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। शमा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर है, जिसमें जेम्स मिलिरॉन ने उनका काफी साथ दिया है।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, KISS करते हुए वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें