फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी से डरे 'परमाणु' के मेकर्स, तीसरी बार बदली रिलीज डेट तो नाराज हुए जॉन

Fri, 12 Jan 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Parmanu
जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म 'परमाणु' की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ा दी गई है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार हुआ है जब दूसरी फिल्मों से डेट क्लैश की वजह से जॉन की फिल्म की रिलीज टल गई है।
विज्ञापन

2 of 4
parmanu
पहले की डेट्स के मुताबिक ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन रानी मुखर्जी की 'हिचकी' और सोनाक्षी सिन्हा की 'बूम-बूम इन न्यू यॉर्क' की वजह से जॉन के फिल्म की रिलीज डेट शिफ्ट कर दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
John Abraham
पहले यह फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होनी थी। बार-बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने से जॉन खुश नहीं है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में को- प्रड्यूसर भी हैं। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी JA एंटरटेनमेंट फिल्म के निर्माण में सहभागी है।
विज्ञापन

4 of 4
जॉन ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकांउट पर पोस्ट किया
फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा डायना पेंटी भी हैं। फिल्म 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें