अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। दोनों फिल्मों ने मिलाकर वीकेंड में लगभग 125 करोड़ का बिजनेस किया है। यह रिकॉर्डतोड़ सफलता है। बता दें, दोनों फिल्में 15 अगस्त यानि की बुधवार को रिलीज हुई थी। लिहाजा, इन्हें कमाने के लिए 5 दिनों लंबा वीकेंड मिला था। खास बात रही कि दोनों फिल्मों को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। हालांकि, वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।