प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने कहा, 'निक बहुत शांत और परिपक्व हैं । उसकी फैमिली भी बहुत अच्छी है । वो अपने से बड़ों की खूब इज्जत करता है । एक मां को इससे ज्यादा क्या चाहिए ।' मधु चोपड़ा को अभी तक ये नहीं पता है कि प्रियंका की शादी कहां से होगी । मधु ने कहा, 'अभी ये तय नहीं हो पाया है । दोनों के पास अभी कुछ प्रोजेक्ट हैं जो वो पूरा करेंगे । शादी कहां से होगी, ये फैसला लेने में अभी समय है ।'