‘सत्यमेव जयते 2’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी साल की शुरूआत में जब हालात थोड़ा बेहतर होने शुरू हुए थे पहले सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ईद पर रिलीज करने का फैसला किया और पीछे पीछे जॉन अब्राहम ने भी 13 मई को ही ‘सत्यमेव जयते 2’ रिलीज करने का एलान कर दिया। लेकिन होली, चुनाव रैलियों और धार्मिक आयोजनों के बाद से पूरे देश में कोरोना संक्रमण के हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। सलमान खान ने इन हालात में अपनी फिल्म को सीधे डिशटीवी, ओटीटी और सिनेमाघरों पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।