यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘धूम’ में 17 साल पहले विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम फिर एक बार यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में विलेन के ही एक किरदार की शूटिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए। फिल्म ‘पठान’ के सेट से बाहर आई जॉन की ये पहली फोटो है, अभी ये तो तय नहीं है कि जॉन का फिल्म में यही लुक रहेगा या कोई और, लेकिन यशराज फिल्म्स के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ये फोटो फिल्म ‘पठान’ के सेट की ही है।