फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति फिल्मों ने दिलाई जॉन अब्राहम को नई पहचान, बैक टू बैक रिलीज हुई इन फिल्मों के कायल हुए लोग

Mon, 16 Dec 2019 02:22 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
john abraham - फोटो : social media
जॉन अब्राहम सिनेमा जगत के वह कलाकार हैं जिनके काम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। साल 2003 में जब जॉन ने फिल्म जगत में कदम रखा था तब किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि यह चॉकलेटी हीरो आगे चलकर देशभक्ति और संजीदा मुद्दों की फिल्मों को नया स्तर प्रदान करेगा। वैसे तो आज अक्षय कुमार भी लगातार इस जॉनर की फिल्में कर रहे हैं लेकिन जॉन मुद्दों पर अधिक फोकस करते हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो उन्होंने खुद ही प्रोड्यूस की हैं। कलाकारों में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जिस अभिनेता ने कभी एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई हो वह कंटेंट और गंभीर मुद्दों की फिल्मों के प्रति भी इतना जागरुक हो। वैसे तो जॉन 'मद्रास कैफे' और 'फोर्स' जैसी फिल्मों में फौजी और पुलिस अफसर का किरदार निभा चुके हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में जॉन लगातार ऐसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं जिनके विषय को चुनना अपने में ही एक चुनौती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों से रूबरू कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PARMANU
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण (2018)
जॉन अब्राहम ने साल 2018 में फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' के द्वारा भारतीय इतिहास की गौरवान्वित क्षण को पर्दे पर फिल्माया था। साल 1998 में भारत ने अंतराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार करते हुए परमाणु शक्ति हासिल की थी। फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक आईएएस का किरदार निभाया था। इस फिल्म का काफी हद तक श्रेय जॉन अब्राहम को जाता है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में अभिनय करने के साथ ही इसे प्रोड्यूस भी किया था।
विज्ञापन

3 of 5
satyamev jayate
सत्यमेव जयते (2018)
'शूटआउट एट वडाला' के बाद दूसरी बार जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी इस फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में जॉन ने ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो समाज के दुश्मन बन चुके एक-एक पुलिसवालों का खात्मा करता है। जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है।

4 of 5
Romeo Akbar Walter - फोटो : social media
रोमियो अकबर वाल्टर (2019)
इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक खूफिया भारतीय एजेंट का किरदार निभाया है। देश की सेवा के लिए वह अपनी जान की परवाह तक नहीं करता है और पाकिस्तान में जाकर भारत के खिलाफ बन रही एक-एक योजना को नाकाम करता है। फिल्म में उनके विभिन्न अवतार देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
बाटला हाउस (2019)
शुरू से ही यह फिल्म अपने विषय के कारण काफी चर्चा में रही। यह फिल्म दक्षिणी दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में हुए एनकाउंटर के ऊपर आधारित है। फिल्म में एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमते पक्षों और परिस्थितियों पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही यह भी दिखाया गया है कि राजनीतिक और मीडिया के दबाव की वजह से पूरे घटनाक्रम पर कैसा असर पड़ा। फिल्म में जॉन ने एसीपी संजय कुमार का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें