फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना के गाने पर विदेशी अभिनेत्री का डांस, विवादों में जीसस क्राइस्ट पर बनी फिल्म, पांच खबरें

Mon, 16 Dec 2019 02:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
द फर्स्ट टेम्पटेशन ऑफ क्राइस्ट, कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif - फोटो : Instagram
हॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया कटरीना के गाने पर डांस
हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोन्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के गाने पर डांस किया। 50 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कटरीना की साल 2016 में आई फिल्म 'बार-बार देखो' के सबसे पॉपुलर गाने काला चश्मा पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैथरीन ने लिखा, 'और निश्चित तौर से मैं डांस के बिना नहीं रह सकती थी।' बता दें कि शनिवार को भी कैथरीन ने एक पोस्ट के जरिए अपना बॉलीवुड प्रेम जाहिर किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
द फर्स्ट टेम्पटेशन ऑफ क्राइस्ट - फोटो : Social Media
जीसस क्राइस्ट पर बनी फिल्म का विरोध
नेटफ्लिक्स इन दिनों एक फिल्म के विरोध के चलते सुर्खियों में है। ये फिल्म है 'द फर्स्ट टेम्पटेशन ऑफ क्राइस्ट'। ये फिल्म जीसस क्राइस्ट पर आधारित है। जिसका लोग विरो ध कर रहे हैं। करीब 15 लाख लोगों ने नेटफ्लिक्स से इस फिल्म को हटाने के लिए ऑनलाइन याचिका साइन की है। एक न्यूज एजेंसी के इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 3 दिसंबर को ब्राजील में रिलीज किया गया। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने भी मामले को लेकर अपनी सफाई पेश की है। मेकर्स का कहना है कि, 'पोर्टा डॉस फंडोस हमारे समाज और विश्वासों के सबसे विविध सांस्कृतिक विषयों पर व्यंग्य के माध्यम से कलात्मक स्वतंत्रता और हास्य को महत्व देते हैं। लोकतांत्रिक देश के निर्माण के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आवश्यक है।'

4 of 6
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक संग दीपिका की तस्वीर वायरल
शनिवार रात अरमान जैन की रोका सेरेमनी में कई सितारे पहुंचे। इस रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें भी सामने आईं। वहां इस पार्टी के दौरान की दीपिका और रितिक की एक सेल्फी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सेल्फी में दीपिका और ऋतिक एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इन न दोनों को देख फैन्स भी कापी उत्साहित हुए। फैन्स अब दोनों को एक साथ कास्ट करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका और ऋतिक ने अब तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
मर्दानी 2, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल - फोटो : Social Media
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बीते शुक्रवार बड़े पर्दे पर रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' और हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: दनेक्स्ट लेवल' रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धूम मचा दी है। जहां रानी की फिल्म ने अब तक 17.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तो वहीं फिल्म 'जुमांजी' ने भी 24.65 करोड़ की कमाई कर ली है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सानिया मिर्जा, फराह खान, रामचरण - फोटो : Social Media
ऋतिक के गाने पर साउथ एक्टर के साथ जमकर थिरकीं फराह खान
बीते दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' का गाना 'घुंघरू' काफी चर्चाओं में रहा था। इस पर कई सितारों को थिरकते हुए देखा गया था। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। इस गाने पर कोरियोग्राफर फराह खान साउथ के स्टार राम चरण के साथ जमकर थिरकीं। इन दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के साथ सानिया मिर्जा भी नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों सानिया मिर्जा की बहन की शादी में ये डांस कर रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें