जॉन अब्राहम का नाम बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। वह अपनी फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ दिखाते हैं। हालांकि, जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्मों में अब खासा बदलाव किया है। अब वह देशभक्ति और संजीदा मुद्दों की फिल्में ला रहे हैं। इन दिनों जॉन अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो आज यानी एक अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जहां आने वाले समय में युद्ध प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लड़े जाएंगे। कुल मिलाकर जॉन की यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। जॉन इससे पहले भी देशभक्ति पर फिल्में ला चुके हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। आइए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं। इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।