फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के सीरियल पर खतरा और जानिए जॉन की नई फिल्म के बारे में, ये हैं इस वक्त की फटाफट खबरें

Tue, 04 Aug 2020 11:15 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ये हैं चाहतें - फोटो : ट्विटर
बारिश की वजह से शूटिंग रुकी
कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है और वही सिलसिला सोमवार की रात को भी चलता रहा। भारी बारिश के चलते टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये हैं चाहतें' की शूटिंग मंगलवार को कैंसिल कर दी। गई इस शो में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा अपने घर से शूटिंग के सेट पर पहुंचने के लिए निकली थीं। लेकिन, आधे रास्ते पर ही पहुंच कर उन्हें निर्माताओं की तरफ से संदेश मिला कि आज के लिए इस शो की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। इसका कारण उन्हें बताया गया कि भारी बारिश के चलते सेट पर अव्यवस्था फैली हुई है। इस खबर की जानकारी खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है।
विज्ञापन

2 of 5
टीवी एक्टर विशाल वशिष्ठ
टीवी पर एक्शन करेंगे विशाल
टीवी के जाने माने कलाकार विशाल वशिष्ठ इस समय 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन का हिस्सा हैं। वह इस शो में कबीर का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार एक रोमांटिक इंसान का है लेकिन साथ ही वह एक्शन भी करता है। शो की शूटिंग के बारे में अपना अनुभव बताते हुए विशाल कहते हैं, 'मुझे इस शो में लात घूंसे चलाने में बहुत मजा आ रहा है। मेरा पहला सीन गोवा में फिल्माया गया था। हमने उसके लिए पहले खूब रिहर्सल की। तब उसे फिल्माया गया। इसमें मेरे एक्शन मास्टर और निर्देशक ने मेरी बहुत मदद की। टीवी धारावाहिकों में बॉडी डबल का काम बहुत देखने को मिलता है। इसलिए शूटिंग में सारे स्टंट मुझे खुद ही करने पड़े हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
पवित्र भाग्य - फोटो : ट्विटर
बंद होगा 'पवित्र भाग्य'
टीवी की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र भाग्य' को लेकर खबर है कि यह शो बहुत ही जल्द बंद होने वाला है। सूत्रों के हवाले से मीडिया को खबर मिली है कि यह शो टीआरपी के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है और काफी नीचे चल रहा है। अगर  टीआरपी में सुधार नहीं देखा गया तो जल्द ही यह धारावाहिक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इस खबर की पुष्टि अभी निर्माताओं, कलाकारों या फिर चैनल की तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। इस शो में अभिनेता कुणाल जयसिंह और अनेरी वजानी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम की नई फिल्म
हिंदी फिल्मों के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक निखिल आडवाणी अपने निर्देशन में एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम का चुनाव किया है। इस फिल्म की कहानी का भारतीय सेना से नाता होगा और इसका  नाम 'गोरखा' बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी एक भारतीय सैनिक की होगी जो सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाता है। निखिल ने फिल्म की पटकथा को तो अंजाम दे दिया है और वह इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : amar ujala mumbai
'मेरे डैड की दुल्हन' के लिए जुम्बा क्लास
लॉकडाउन की वजह से घर बैठे बैठे सभी कलाकारों की फिटनेस थोड़ी गड़बड़ा गई है। इस समय टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत सिक्का का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार को जारी रखने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए वह लगातार ऑनलाइन जुम्बा क्लास ले रही हैं। इस बारे में श्वेता बताती हैं, 'मैंने इससे पहले कभी भी न तो जुम्बा किया है और न ही उसकी कोई शिक्षा ली है। मैं अपने काम को सही ढंग से अंजाम देने के लिए इस समय ऑनलाइन जुम्बा क्लास ले रही हूं। इससे मुझे फिट रहने में बहुत सहायता मिल रही है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें