फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा क्योंकि…’ एक्टर की टी-शर्ट ने खींचा ध्यान, फैन संग मुलाकात हुई वायरल

Tue, 20 May 2025 11:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर जाॅन अब्राहम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक फैन से मिल रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान एक्टर की टी-शर्ट ने भी अपनी तरफ ध्यान खींचा है। टी-शर्ट पर जो लिखा है, उसका कनेक्शन सालों पहले हुई एक घटना से भी जुड़ सकता है। यह घटना जॉन और उनके फैन से ही जुड़ी है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन अब्राहम को पब्लिक प्लेस पर कम ही देखा जाता है, वह ज्यादातर फिल्म प्रमोशन के दौरान ही नजर आते हैं। हाल ही में जॉन को एक फैन से मिलते देखा गया। इस मुलाकात में जॉन का व्यवहार देखकर सोशल मीडिया यूजर भी काफी खुश नजर आए, एक्टर को सराहते दिखे। साथ ही एक्टर की टी-शर्ट पर भी लोगों का ध्यान गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

एक खास फैन से मिले जॉन अब्राहम 
मुंबई में पैपराजी ने जॉन और उनके एक फैन के बीच की मुलाकात को कैमरे में कैद किया। एक उम्रदराज महिला जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचीं। जॉन ने उस महिला को गले लगाया, इस बात से वह काफी खुश नजर आई। जॉन ने काफी देर तक अपनी इस फैन से बातचीत भी की। इस पूरी मुलाकात को सोशल मीडिया यूजर ने सराहा है। एक यूजर लिखता है, ‘ये छोटी-छोटी खुशी किसी के दिन, जिंदगी को खास बना देती हैं।’ इसी वीडियो पर जॉन अब्राहम के कई फैंस ने हार्ट इमोजी की बरसात की है।   
 


 

विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

टी शर्ट के स्लोगन ने फैंस का ध्यान खींचा 
सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनकी टी-शर्ट पर भी लोगों का ध्यान गया है। इस टी-शर्ट पर एक स्लोगन लिखा है- I Hit The Gym So I Won’t Hit You इसका मतलब है ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा क्योंकि मैं जिम करता हूं।’ बतात चलें कि कुछ साल पहले जब जॉन अब्राहम फिल्म ‘फोर्स 2’ का प्रमोशन कर रहे थे तो एक फैन ने उनकी टी-शर्ट और बांह खींची थी। जिस पर रिएक्शन में जॉन ने उस फैन को थप्पड़ मार दिया था, इस घटना का जिक्र कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिलता है।  

4 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जॉन 
जॉन अब्राहम की पर्सनल लाइफ से हटकर करियर फ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘एक्शनेर’ कर रहे हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। यह फिल्म राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द डिप्लोमैट फिल्म में जॉन अब्राहम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

‘द डिप्लोमैट’ को लेकर हुई चर्चा 
पिछले दिनों जॉन अब्राहम फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई थी, इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा। इस फिल्म में जॉन ने राजनयिक जेपी सिंह का रोल निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल नहीं कर सकी लेकिन जॉन की एक्टिंग की जरूर तारीफ हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें