फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय-जॉन की फ्रेंडशिप के बीच आई यह महिला, मनोज बाजपेयी ने कहा- दोस्ती तुड़वा के मानेंगे

Fri, 06 Jul 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम
पिछले दिनों खबर थी कि जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की दोस्ती में एक महिला प्रोड्यूसर आ गई है। इस प्रोड्यूसर के साथ अक्षय कुछ फिल्में कर चुके हैं और जॉन की फिल्म उसके साथ विवादों में पड़ गई थी। कहा गया अक्षय ने विवाद में मध्यस्थता से इनकार कर दिया और यही बात इन दोनों एक्टरों के बीच दोस्ती टूटने की वजह बनी। हालांकि खबर के तुरंत बाद जॉन और अक्षय ने खंडन किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
satyameva jayte
पिछले हफ्ते फिल्म 'सत्यमेव जयते' के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन से अक्षय से मनमुटाव पर सवाल हुआ तो मंच पर मौजूद मनोज बाजपेयी ने कहा कि लगता है मीडिया के कुछ लोग इनकी दोस्ती तुड़वा कर ही मानेंगे। ऐसा कुछ नहीं हो रहा। उधर जॉन के करीबी सूत्रों की मानें तो अक्षय की सलाह से उनके दोस्त का करियर पटरी पर आ गई है। सूत्र बताते हैं कि अक्षय से सलाह-मशविरे के बाद जॉन ने अपनी फिल्में चुनने की रणनीति बदली और एक्शन फिल्मों से देश प्रेमी फिल्मों पर आ गए। नतीजा सामने है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Parmanu

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। फिल्म हिट रही और अब भी कई थियेटरों में चल रही है। नए निर्माता-निर्देशक उनके पास पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अक्षय ने जॉन की पिछली दो फिल्मों 'रॉकी हैंडसम' और 'फोर्स-2' फ्लॉप होने के बाद समझाया था कि यह समय देशभक्ति फिल्मों का है और सफलता इसी रास्ते से मिलेगी। इसके बाद जॉन ने कई ऐसी फिल्मों को इनकार किया जो उनकी ऐक्शन छवि को भुनाना चाहती थीं। उन्होंने 'परमाणु' खुद अपने बैनर तले बनाई। 'परमाणु' के बाद जॉन की तीन फिल्में कतार में हैं जो अगले एक साल में आएगी और हरेक का संबंध देशभक्ति से है।

 

4 of 6
satyamev jayate
'सत्यमेव जयते' में वह ऐसे पुलिस अफसर के बेटे बने हैं जिसका पिता भ्रष्टाचारियों की बलि चढ़ जाता है। बड़े होकर यह बेटा न केवल पिता का बदला लेता है बल्कि भ्रष्ट अफसरों को खुद अपने हाथों से ठिकाने लगाता है। पुलिस इंस्पेक्टर बने मनोज बाजपेयी उन्हें गिरफ्तार करने के मिशन पर हैं। जॉन का देशभक्ति प्रेम यहीं नहीं रुकेगा। इसके बाद वह रॉ और बटाला हाउस में दुश्मनों को ठिकाने लगाते दिखेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
john abraham
'रॉ' में वह रॉ एजेंट बने हैं जो रोमियो अकबर वॉल्टर नाम से काम करता है। कोई नहीं जानता कि उसकी असली पहचान-नाम क्या है। निखिल आडवाणी की बटाला हाउस रियल घटना पर आधारित है। इसमें पुलिस अधिकारियों ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से टक्कर ली थी। जॉन को विश्वास है कि इन देशभक्ति फिल्मों के बाद उनका करियर भी दोस्त अक्षय कुमार की तरह नई ऊंचाइया छुएगा। क्या अपनी इस नई रणनीति से जॉन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की जगह ले लेंगे इस सवाल पर जॉन ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि अक्षय जो काम कर रहे हैं वह उनका अपना है। उनकी एक इमेज है। मेरा काम मेरा होगा। हमारे बीच किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
john and akshay
रोचक तथ्य यह भी है कि 15 अगस्त को जॉन और अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। 'सत्यमेव जयते' के सामने अक्षय की चर्चित फिल्म 'गोल्ड' रिलीज हो रही है। इस पीरियड फिल्म में अक्षय देश को 1948 के लंदन ओलंपिक में हॉकी का गोल्ड मैडल जिताते हुए दिखाएंगे। जॉन का अक्षय से टक्कर पर कहना है कि सारी अटकलें बेकार है क्योंकि सिनेमाघरों में इतनी जगह है कि दो बड़ी फिल्में आराम से रिलीज हो सकें। दर्शक खूब जानते हैं कि उन्हें क्या देखना है। अत: दोनों दोस्तों में किसी तरह के मुकाबले का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें