फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' से जारी हुआ जॉन अब्राहम का पहला लुक, बेहद पतले नजर आए अभिनेता

Thu, 25 Aug 2022 12:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म पठान से अभिनेता जॉन अब्राहम का पहला लुक जारी - फोटो : social media
यशराज फिल्म्स की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के रिलीज होने में आज से ठीक पांच महीने का समय बाकी है। ऐसे में मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म से जुड़ी चीजें सामने ला रहे हैं। शाहरुख और दीपिका का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है अब अभिनेता जॉन अब्राहम का लुक भी रिवील कर दिया गया है। जिसमें हमेशा की तरह जॉन धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की एंट्री धमाकेदार है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि जॉन को अब तक के सबसे सुपर स्लीक अवतार में पेश किया गया है, वह काफी पतले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करने की वजह
अभिनेता जॉन अब्राहम पहले ही कुछ फिल्मों में ग्रे शेड में नजर आ चुके हैं, फिलहाल इस बार पठान में वह खलनायक के रूप में नजर आने वाले हैं। जॉन को खलनायक के रूप में लेने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए निर्देशक सिद्धार्थ कहते हैं कि “जॉन अब्राहम पठान के खलनायक हैं और मैंने हमेशा इस बात में विश्वास किया है कि खलनायक का कद उतना ही बड़ा होना चाहिए कि नायक यानी हीरो से बड़ा न हो, और जब विलेन बड़े पैमाने पर हो तभी उनके बीच शानदार लड़ाई हो सकती है। जब जॉन शाहरुख से भिड़ते हैं! इसलिए हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं कि ''शाहरुख, दीपिका पादुकोण और अब जॉन का पहला लुक वास्तव में उस जोन को रिप्रजेंट करता है, जिसमें हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म देखें। लोगों को अब पठान की दुनिया का स्वाद मिल गया है। मैं आपको मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि आपने ऐसा एक्शन पहले कभी नहीं देखा होगा।
विज्ञापन

4 of 4
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' में शाहरुख खान का लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया था, तो वहीं अभिनेता जॉन ने भी अपने लुक पर जमकर मेहनत की है। देखने से ही पता चल रहा है कि अब्राहम ने भी इसके लिए अपने वजन को काफी कम किया है। बात करें फिल्म 'पठान' की तो इसे 23 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म न सिर्फ हिंदी बल्कि तमिल और तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें