फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Diplomat Day 9: ‘द डिप्लोमैट’ के ठहरने लगे कदम, जानिए 9वें दिन कितना रहा जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन

Sat, 22 Mar 2025 08:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Diplomat Movie Day  Box Office Collection Day 9: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ दर्शकों का दिल जीत में नाकामयाब नजर आ रही है। फिल्म की अब तक की कमाई बहुत अच्छी नहीं रही है। जानिए, 9वें दिन इसने कितने रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब

फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को रिलीज से पहले समीक्षकों ने काफी सराहा था लेकिन बॉक्स आफिस पर इस तारीफ का असर नजर नहीं आ रहा है। फिल्म की कमाई दिनों-दिन कम होती जा रही है। 9वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन काफी कम रह गया है। जानिए, इस फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की है। 





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

9वें दिन की कमाई 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने 9वें दिन 1.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक इसने 21.97 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।

ये खबर भी पढ़ें: John Abraham: पर्दे पर मचेगा बड़ा धमाल, रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे जॉन अब्राहम!  
विज्ञापन

3 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
आईपीएल का होगा कलेक्शन पर असर 
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘डिप्लोमैट’ को पहले ही कम दर्शक मिल रहे हैं। अब आईपीएल भी शुरू हो चुका है। ऐसे में फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या और कम हो सकती है। इस बात का असर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के कलेक्शन पर आने वाले दिनों में साफ नजर आएगा।

ये खबर भी पढ़ें:John Abraham: 'मैं उनसे ज्यादा पाबंद हूं, लेकिन...', अक्षय कुमार के साथ दोस्ती पर जॉन अब्राहम का खुलासा 

  

4 of 5
द डिप्लोमैट, छावा - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
‘छावा’ के कारण भी बंट गए दर्शक
जब फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई थी तो पहले से सिनेमाघरों में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ लगी हुई थी। यह फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक ‘छावा’ 577.43 करोड़ रुपये कमा चुकी है। साथ ही अब भी बड़ी तादाद में दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर में आ रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट 
अभिनेता जॉन ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका फिल्म में निभाई है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी हैं। सादिया ने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’  में उस्मा का किरदार निभाया है, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें