जॉन अब्राहम करीब दो साल बाद एक जबरदस्त फिल्म 'परमाणु' के साथ लौटे हैं । क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं । फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है । फिल्म की कहानी काफी दमदार है ।
विज्ञापन
2 of 5
Parmanu
इसी के साथ फिल्म के पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है । 'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की है । वीकेंड पर कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
3 of 5
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं । फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है । फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है ।
4 of 5
परमाणु
वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं । 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं । हाल-फिलहाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं है, इसका भी फायदा 'परमाणु' को मिलेगा ।
फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 70 करोड़ की कमाई करनी होगी। सोमवार को कलेक्शन आने पर पता चल जाएगा कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ।