जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म परमाणु के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वह मंगलवार को दिल्ली भी पहुंचे। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री डायना पेंटी भी नजर आईं। लेकिन उनके इस प्रमोशन के दौरान एक ऐसी अनचाही घटना हो गई जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहेंगे। (सभी फोटोः हिमांशू सोनी/पीटीआई)
विज्ञापन
2 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जॉन ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुली जीप में रोड शो कर अपनी फिल्म को प्रमोट किया। इस दौरान उनके साथ चल रही एक और खुली जीप जिसमें कैमरामैन सवार थे ने एक बाइक सवार को कथित रूप से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
3 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद क्या था। बाइकसवार गुस्से में जीप ड्राइवर के पास गया और हेलमेट से उसकी पिटाई कर दी।
4 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
यह एक ऐसी घटना है जिसे शायद ही जॉन कभी याद रखना चाहें।
विज्ञापन
5 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जॉन के इस रोड शो के दौरान सीपी सड़कों पर काफी जाम लग गया जिसे उनके बाउंसर्स और ट्रैफिक पुलिस कम करने की कोशिश करती रही।
विज्ञापन
6 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण", एक सच्ची घटना पर आधारित भारत के गौरव की अद्भुत कहानी है। जॉन एब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स की यह फिल्म 25 मई को विश्व भर में रिलीज होगी। 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
दो दशक पहले 1998 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, तब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षणों की श्रृंखला चलाकर पूरी दुनिया को संदेश दे दिया था कि उसने सुपर पावर बनने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। वह ऐतिहासिक क्षण था, जब अमेरिका से लेकर दुनिया के ज्यादातर देश भारत से खफा थे, लेकिन भारत अपने इरादे पर अडिग खड़ा था, बिल्कुल हिमालय की तरह।
8 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
पोखरण परमाणु परीक्षण न केवल इंटरनेशल डिप्लामेसी के लिहाल से बेहद कठिन फैसला था, बल्कि सेना और वैज्ञानिकों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। यह परीक्षण भारतीय सेना, वैज्ञानिक समुदाय, खुफिया एजेंसियों और नौकरशाहों की फाइन ट्यूनिंग का शानदार नमूना था। इन्हीं सब बातों को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया गया जॉन एब्राहिम की "परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" में। इस फिल्म की रिसर्च इतनी जबरदस्त है आप इसे देखते वक्त फैक्ट्स के बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे।
9 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 साल पूरे होने पर 22 मई को कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में #ParmanuPrideParade रखी गई है। इस परेड को जॉन एब्राहिम और डायना पेंटी दोनों लीड करेंगे। परेड का उद्देश्य यूथ को, एक भारतीय होने के नाते, हमारी उपलब्धियों का साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना है।
10 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
विरोध या अपील करने के लिए सड़कों पर आने वाले लोगों की धारणा के विपरीत एक बार हमारे राष्ट्र पर गर्व करने की भावना से सभी को एक साथ लाना है, जिसका उद्देश्य भारत को एक सुपर पावर बनाने के लिए सभी को एकजुट करना और सभी के संयुक्त प्रयासों और योगदान को सम्मानित करना है, यही #ParmanuPrideParade का मकसद है।
11 of 12
parmanu promotion
- फोटो : अमर उजाला
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" के हीरो जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर भी सभी से इस #ParmanuPrideParade का हिस्सा बनने के लिए कहा है।
उन्होंने ट्वीट किया, "#ParmanuPrideParade गर्व के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाता है, जो भारत को वैश्विक मानचित्र पर रखता है! 22 मई, 5:00 बजे क्नॉट प्लेस पर हमसे जुड़ें, क्योंकि हम जय जवान - जय विज्ञान को मानने वाले हैं ! चलो बाहर निकलें और चलो एक राष्ट्र के रूप में गर्व महसूस करें । मैं तो ये करूंगा ही, क्या आप भी मेरे साथ इस प्रयास से जुड़ेंगे?"
"परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। जेए एंटरटेनमेंट, जी स्टूडियो और क्यटा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई है। वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज कर रही है। "परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण" 25 मई, 2018 को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।