जॉन अब्राहम आज अपनी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं । जॉन ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की थी । ये शादी गुपचुप तरीके से हुई थी । शादी में इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल हुए थे । जॉन की पत्नी प्रिया लाइम लाइम से दूर रहती हैं । कभी-कभी ही कैमरे के सामने आती हैं वो भी जॉन के साथ । जॉन और प्रिया अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
John Abraham, Priya Runchal
- फोटो : instagram
प्रिया से पहले जॉन, बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में थे । दोनों ने खुद अपने रिश्ते को स्वीकार किया था । यहां तक कि बात शादी तक भी पहुंच गई थी । इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जॉन ने प्रिया से सीक्रेट मैरिज कर ली । इसकी भनक बिपाशा को भी नहीं लग पाई थी ।
विज्ञापन
3 of 7
John Abraham
- फोटो : twitter
शादी के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि बिपाश और जॉन अलग हो चुके हैं । दोनों के ब्रेकअप और जॉन की सीक्रेट वेडिंग से पूरा बॉलीवुड हैरान था । जानते हैं दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था... जॉन और बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी । दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं ।
4 of 7
John Abraham, Priya Runchal
- फोटो : instagram
फिल्मों का रोमांस जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में तब्दील हो गया । पहले दोनों की शादी की खबर आई फिर अचानक ब्रेकअप की । ब्रेकअप का खुलासा जॉन के एक ट्वीट से हुआ था । दरअसल, साल 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने लिखा- नए साल की सबको बधाई, लव जॉन और प्रिया ।
विज्ञापन
5 of 7
john abraham
जॉन के गलती से हुए इस ट्वीट के बाद बिपाशा को दोनों के रिश्ते की खबर लगी थी । बिपाशा ने ब्रेकअप के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे लिए ब्रेकअप से निकल पाना बहुत मुश्किल था । मुझे अचानक से पता चला कि जिसके साथ मैं हूं वो किसी और के साथ रिलेशन में है । मैंने अपने रिश्ते को वक्त देने के लिए सोशल लाइफ खत्म कर दी । फिल्में छोड़ दीं । ये सब किसी सेटबैक से कम नहीं था ।"
विज्ञापन
6 of 7
john abraham
- फोटो : social media
जॉन ने बिपाशा से 9 साल का रिश्ता तोड़ प्रिया संग शादी रचा ली। प्रिया से जॉन की मुलाकात दिसंबर 2013 में बांद्रा के एक जिम में हुई थी । दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । प्रिया लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं । जॉन ने कई बार इंटरव्यू में बताया था, "प्रिया बहुत ही प्राइवेट पर्सन है, उसकी यह बात मुझे बहुत पसंद है ।"
प्रिया ने अपनी शादी की सालगिरह पर जॉन के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है । इसमें प्रिया और जॉन नारियल पानी पीते नजर आ रहे हैं । साथ ही प्रिया, जॉन को किस कर रही हैं । प्रिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा, '3 कोकोनट'।प्रिया एक बैंकर हैं । दोनों ने लॉस एंजलेस में शादी की थी।