फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की बताई थी रेप पीड़िता जैसी हालत, सलमान खान के 5 ऐसे विवादित बयान जो सुर्खियां बने

Sat, 07 Apr 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman Khan
20 सालों से चल रहे काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई है लेकिन इससे पहले भी सलमान अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं। आइए ऐसे ही 5 बयानों के बारे में बताते हैं जब सलमान की जुबान फिसली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
salman khan
सलमान तब विवादों में घिर गए जब उन्होंने डिप्रेशन को लेकर अजीबो गरीब बात कह दी। वेबसाइट 'Koimoi' के मुताबिक सलमान ने कहा, 'मैं बहुत सारे लोगों को डिप्रेशन में जाते हुए, भावुक होते और कई बार दुखी होते हुए देखता हूं लेकिन मेरे पास यह लग्जरी नहीं है, क्योंकि मैं चाहे जो करूं यह सब मेरे खिलाफ ही जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
सलमान खान के इस बयान पर दीपिका पादुकोण खासी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मैं एक बात साफ करना चाहती हूं कि डिप्रेशन किसी को भी सकता है फिर वह चाहे किसी भी सामाजिक या आर्थिक परिवेश से ताल्लुक रखता हो। डिप्रेशन को एक लग्जरी बीमारी की तरह देखा जाता है यह एक मिथ है।'

4 of 7
सलमान खान
'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल पर घिर गए। जिसके बाद वाल्मिकी समाज ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। मामला इतना बढ़ गया था कि मुंबई पुलिस को सलमान के घर पर सुरक्षा तक देनी पड़ गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
tubelight
'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने एक बयान दिया जिसको लेकर वह चारों ओर से घिर गए थे। सलमान ने अपने बयान में कहा कि जो लोग जंग का ऑर्डर देते हैं उन्हें ही हथियार देकर लड़ने के लिए भेज देना चाहिए। एक दिन में ही विवाद खत्म हो जाएगा क्योंकि उनके पैर कांपने लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
sultan
फिल्म 'सुल्तान' के वक्त सलमान ने ऐसा कुछ कहा जिसके बाद काफी विवाद हो गया। सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान जब वह अखाड़े से बाहर आते थे तब उन्हें रेप पीड़िता जैसा महसूस होता था हालांकि अपने बयान के तुरंत बाद सलमान ने कहा था कि मुझे लगता है कि मुझे यह नहीं कहना चाहिए था। मगर तब तक देर हो चुकी थी और काफी हंगामा मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
salman khan
2010 में सलमान खान ने 26/11 हमलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 26/11 हमलों को इसलिए ज्यादा तवज्जो मिली क्योंकि इसमें विदेशी और अमीर लोगों की मौत हुई। सलमान का कहना था कि इससे पहले भी भारत में आतंकवादी हमले हुए पर उन्हें ऐसी तरजीह नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें