फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना दीपिका को पड़ा भारी ?

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई इस घटना की कई फिल्मी सितारों ने आलोचना की है। सोशल मीडिया के अलावा बहुत सी फिल्मी हस्तियों ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इस घटना पर विरोध जताया है। वहीं मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में पहुंची और इस हिंसा की आलोचना की। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
विश्वविद्यालय में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची। इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। जेएनयू छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए। कन्हैया कुमार ने भी खूब नारेबाजी की। दीपिका पादुकोण कुछ देर जेएनयू में रुकने के बाद वहां से चली गईं। हालांकि उन्होंने छात्रों को भी संबोधित नहीं किया, लेकिन जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होना दीपिका को भारी पड़ा है। यहीं वजह से जेएनयू में जाते ही सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म छपाक का विरोध होने लगा। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
जी हां, जेएनयू प्रदर्शन में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak ट्रेंड करने लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका के प्रदर्शन में शामिल होने की निंदा की है। भाजपा नेता तेजिंद्र सिंह बग्गा ने ट्वीट कर दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की बात कही। उन्होने कहा कि, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग और अफजल गैंग का समर्थन करने पर अगर आप दीपिका पादुकोण की फिल्मों का बहिष्कार करेंगे, तो रीट्वीट करें।'

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
ऐसा की कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने #BoycottChhapaak के साथ दीपिका की फिल्म छपाक का विरोध किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक की वजह से काफी सुर्खियो में रहती हैं। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दीपिका कई टीवी शोज में भी नजर आईं। वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए को कसर नहीं छोड़ रही हैं। 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhapaak - फोटो : Twitter
फिल्म छपाक में एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका अदा कर रही हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका की छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है।

पढ़ें: JNU हिंसा पर कुछ न बोलकर ट्रोल हुए अमिताभ-अभिषेक, यूजर्स बोले- 'बोलो एंग्री ओल्ड मैन, मुंह खोलो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें