बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट ने कई लोगों को झोकझोर कर रख दिया है। रविवार ये घटना उस समय हुई जब कुछ नकाबपोश जेएनयू कैंपस में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में छात्रों और शिक्षक समेत 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस पूरी घटना की चर्चा राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारों के बीच भी हो रही है। बॉलीवुड की हस्तियों ने भी जेएनयू की इस घटना की खुलकर आलोचना की है।