शाहरुख खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शाहरुख ने यह भी खुलासा किया कि वह गाने में अपनी शर्ट खोलने और अपने एब्स दिखाने में शरमा रहे थे। किंग खान आगे कहते है कि गाने में शर्टलेस होने और अपने एब्स दिखाने के लिए उनके साथ 'साजिश'की गई थी। शाहरुख गाने में शर्टलेस होना नहीं चाहते थे और अपनी जिंद पर अड़े थे। किंग खान की इस जिद पर फिल्म निर्देशक सिध्दार्थ आनंद कहते है कि शाहरुख बेहद शर्मिले है वह गाने में शर्टलेस होना नहीं चाहते थे,लेकिन यह गाने की डिमांड थी, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। वहीं इस वीडियो में शाहरुख,आनंद से कहते नजर आते है,’शर्टलेस होने के लिए ही पिज्जा खिला रहा था तू मुझे कल।'