पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकाश सिंह ने ही पत्नी रिया कुमारी की हावड़ा इलाके में डकैती की साजिश रची थी। प्रकाश ने रिया की हत्या का प्लान बनाया और पुलिस को एक झूठी कहानी सुनाई। वहीं, अब हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने रिया कुमारी की हत्या के मामले में पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।