श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्मी करियर की शुरुआत के साथ जाह्नवी अपनी तस्वीरों को लेकर भी लाइम-लाइट में रहती हैं। श्रीदेवी हर ईवेंट में जाह्नवी को लेकर जाती हैं। अब जाह्नवी का एक डांसिंग वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ यूं ठुमके लगाती नजर आईं श्रीदेवी की बेटी
2 of 5
जाह्नवी कपूर
इस वीडियो में जाह्नवी अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहरिया के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। पिछली रात जाह्नवी मां श्रीदेवी के साथ किसी पार्टी में पहुंची थीं। यहां वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ यूं ठुमके लगाती नजर आईं श्रीदेवी की बेटी
3 of 5
जाह्नवी कपूर
इस दौरान जाह्नवी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा-चोली पहना था। मनीष मल्होत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जाह्नवी की तस्वीर और डांस वाला ये वीडियो शेयर किया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
देख्ाें वीडियाे
#young #cool #fun #glamorous #janvikapoor in #RineStoneTop #Red #Fringe #Lehanga #Skirt #NewLook #2017 #manishmalhotralabel #Beautiful #Timeless #manishmalhotraworld @mmalhotraworld #changing #New #Indian #Fashion #Style #love
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on Feb 17, 2017 at 2:25pm PST
पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ यूं ठुमके लगाती नजर आईं श्रीदेवी की बेटी
4 of 5
जाह्नवी कपूर
पिंक कलर के लहंगे में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी अक्सर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि श्रीदेवी ने अपनी दोनों बेटियों को सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बैन लगा दिया था।
पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ यूं ठुमके लगाती नजर आईं श्रीदेवी की बेटी
5 of 5
जाह्नवी कपूर
बता दें कि जाह्नवी अपनी पहली फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। साथ ही उनकी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर भी उन्हें स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर जाह्नवी को अपने नए प्रोजेक्ट में लॉन्च कर सकते हैं।