फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है MOM श्रीदेवी की नखरीली बेटी जाह्नवी कपूर, जन्मदिन पर देखें 10 अनदेखी तस्वीरें

Tue, 06 Mar 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों के दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार के साथ साथ बॉलीवुड जगत की हस्तियों को भी बहुत बड़ा धक्का लगा है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गई हैं। जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं लेकिन इससे पहले ही उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ साथ सभी लोगों को बड़ा सदमा दिया है। मां के गुजर जाने के बाद जाह्नवी का यह पहला जन्मदिन है। 
विज्ञापन

2 of 10
वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता था लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी पार्टी रखी जाए। बर्थडे के दिन एक डिनर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 10
श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। इस साल भी श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वह जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वह जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वाली थीं। 

4 of 10
बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वह दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

5 of 10
वहीं जाह्नवी के बर्थडे पर उनकी कजिन सिस्टर सोनम कपूर ने उन्हें बधाई दी है। सोनम कपूर ने जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई। हैप्पी बर्थडे जानू।' डिजाइनर मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के बेहद करीबी थे। उन्होंने भी आज जाह्नवी को बर्थडे विश किया है। 
विज्ञापन

6 of 10
जाह्नवी कपूर ने अब तक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत नहीं की है बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। पार्टियों से लेकर उनके एयरपोर्ट लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
श्रीदेवी की मौत के बाद से शूटिंग भी ठप्प पड़ी हुई है। उनका दिल इस कदर टूट गया है कि काम करने तक की इच्छा नहीं हो रही। वाकई में इस उम्र में जाह्नवी और खुशी को मां की सख्त जरूरत थी। वैसे श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी चचेरी बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

8 of 10
दो दिन पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल लेटर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बर्थडे पर उनकी मां साथ नहीं होंगी। साथ ही अपने फैंस से यह गुजारिश की थी उनके मम्मी-पापा के प्यार की इज्जत करें। 

9 of 10
श्रीदेवी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। श्रीदेवी अपनी बेटी को भी अपनी तरह एक बड़ा स्टार बनते देखना चाहती थीं लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। जाह्नवी और ईशान की फिल्म जुलाई 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन

10 of 10
आपको बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें