फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब अजय देवगन के घर पर पड़ी इनकम टैक्स की रेड, 'सिंघम' ने खुद किया बड़ा खुलासा

Tue, 06 Mar 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अजय ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।  
 
विज्ञापन

2 of 4
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया, '90 के दशक में मेरे घर पर भी रेड पड़ी थी। हालांकि, मैं शहर में नहीं था। मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था। यह रेड लगभग 2 दिन चली और अधिकारियों को खाली हाथ मेरे घर से लौटना पड़ा था।'
 
विज्ञापन

3 of 4
हाल ही में अजय की फिल्म 'रेड' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अस फिल्म में वे बेखौफ इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।  अजय की इस फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी दमदार लगता है। फिल्म में एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज, अजय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। जबकि सौरभ शुक्ला नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
'रेड' 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला लीड रोल में हैं। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता का है और इसे भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें