फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए जाह्नवी ने कहा कि यह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की रीमेक नहीं है बल्कि उसकी कहानी पर आधारित है। दोनों फिल्मों के सीन काफी अलग हैं, एक दूसरे की कॉपी नहीं है। उन्होंने कहा कि सैराट की सफलता को देखते हुए उन पर या फिर ईशान पर कोई प्रेशर नहीं है पर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वह लोग इस फिल्म को भी वैसे ही मुकाम पर पहुंचा पाए। दोनों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा एहसास है और वो इस पर खरे भी उतरे हैं। अब देखना ये है कि दर्शक उन्हें कैसे ग्रहण करते हैं।