स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के लोकप्रियता के चार्ट पर संजय दत्त सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन गये हैं। संजय दत्त को यह लोकप्रियता उनके जीवन पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' की वजह से मिली हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म में अभिनय ना करने के बावजूद भी उस फिल्म की वजह से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले संजय दत्त एकमात्र अभिनेता बन गये हैं।