फिल्म की शूटिंग को लेकर जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के हर सीन के लिए बहुत मेहनत की है। वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही राजस्थान में जाकर रहने लगी थीं। उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की और वहां की भाषा सीखी। ये फिल्म उनके लिए बहुत जरूरी है। फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए जाह्नवी ने कहा कि यह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की रीमेक नहीं है बल्कि उसकी कहानी पर आधारित है। दोनों फिल्मों के सीन काफी अलग हैं, एक दूसरे की कॉपी नहीं है। आपको बता दें कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क शुक्रवार 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।