तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'धड़क' ने दूसरे दिन करीब 19.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़ और शनिवार को 11.04 करोड़ की कमाई की।यानी कि इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 19.75 करोड़ रहा।