इस एक्टर ने BMW से मारी टक्कर
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अंगद के रोल में नजर आ चुके और टीवी सीरियल बालिका वधू में लीड रोल करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार की शाम 6 बजे के आस-पास मुंबई के श्रीजी होटल के पास उनकी बीएमडब्ल्यू कार एक इनोवा कार से टकरा गई। हादसे के वक्त सिद्धार्थ शुक्ला खुद ड्राइव कर रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में वो जमानत पर रिहा हो गए।
पढ़ें:
BMW कार से इस एक्टर ने एक के बाद एक ठोंकी 5 गाड़ियां, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा