फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रुकी 'धड़क', इन 5 फिल्मों से पीछे रह गईं जाह्नवी

Mon, 23 Jul 2018 02:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jhanvi kapoor
जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन इतनी कमाई के बावजूद भी श्रीदेवी की बेटी हाल ही में रिलीज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रहीं। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है जिसमें जाह्नवी के अलावा ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं। इसके रिलीज होते ही कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन फिर भी जाह्नवी की 'धड़क' कई फिल्मों से कमाई के मामले में पिछड़ गई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन 8.71 करोड़, दूसरे दिन का 11.04 करोड़ और तीसरे दिन का कलेक्शन 13.92 करोड़ रहा। यानी कि धड़क ने तीन दिन में 33.67 करोड़ की कमाई की। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज के 3 दिन में ही फेल हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
sanju
संजू
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' 29 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है और कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। 'संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन 39 करोड़ और तीसरे दिन का आंकड़ा 46.71 करोड़ था। यानी कि 'संजू' ने तीन दिन में ही 120.06 करोड़ कमा चुकी थी वहीं जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का तीसरे दिन की कमाई को मिलाकर अब तक कलेक्शन महज 33.67 करोड़ है।
विज्ञापन

3 of 6
वीरे दी वेडिंग
वीरे दी वेडिंग
करीना और सोनम कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की थी साथ ही कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आंकड़ों की बात करें तो 'वीरे दी वेडिंग' ने पहले दिन 10.70 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़, 13.57 करोड़ की कमाई की थी। यानी तीन दिन में इसका कलेक्शन 36.52 करोड़ था जो कि 'धड़क' से कहीं ज्यादा है।
 

4 of 6
RACE 3
रेस 3
अब जरा सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की बात करते हैं। इस फिल्म को लेकर भले ही सलमान खान का मजाक उड़ा हो लेकिन कमाई के मामले में 'रेस 3' ने कई फिल्मों को धूल चटा दी थी। कलेक्शन की बात करें तो 'रेस 3' ने पहले दिन 29 करोड़ , दूसरे दिन 38.14 और तीसरे दिन की कमाई 38 करोड़ रही। यानी कि 'रेस 3' ने तीन दिन में ही 105 करोड़ का बिजनेस कर डाला था। ऐसे में जाह्नवी की फिल्म कमाई के मामले में फेल हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
baaghi 2
बागी 2
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जैसे कमाई का कहर ही ढा दिया था। 'बागी 2' ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए,  दूसरे दिन 20.40 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ का बिजनेस किया था। यानी की 'बागी 2' फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही 73.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था जिससे जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Film Raid
रेड
अजय देवगन को भी जाह्नवी कपूर की 'धड़क' मात देने में नाकामयाब रही। 'रेड' फिल्म ने पहले दिन 10.04 करोड़,  दूसरे दिन 13.86 करोड़ और तीसरे दिन 17.35 करोड़ की कमाई की। यानी की अजय देवगन की 'रेड' फिल्म ने तीन दिन में 41.25 करोड़ रुपए कमा लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें