jhanvi kapoor
बता दें कि 'शिद्दत' वही फिल्म है जिसमें करण जौहर ने श्रीदेवी को कास्ट किया था। मगर श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद खबर आई कि श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट किया जाएगा। हालांकि, तब करण जौहर ने कहा था कि उनकी जिस फिल्म में माधुरी को कास्ट किया गया है उसका नाम 'शिद्दत' नहीं है। इसके कुछ दिन के भीतर धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से आधीकारिक घोषणा की गई थी कि करण जौहर की जिस फिल्म में माधुरी काम कर रही हैं उसका नाम 'कलंक' है।