फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कलेक्शन के मामले में तोड़ सकती है 'संजू' का रिकॉर्ड

Mon, 23 Jul 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान की 'धड़क' की बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भी पकड़ मजबूत है। 'धड़क' की कमाई में तीसरे दिन जबरदस्त उछाल देखा गया और वीकेंड का इस फिल्म को फायदा भी मिला। रिलीज के दिन से ही 'धड़क' की जोरदार कमाई ने कपूर खानदान को खुशियों का तोहफा दिया था तो वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन श्रीदेवी के फैंस को जरूर खुश कर देगा।
विज्ञापन

2 of 6
Dhadak
इस फिल्म ने कमाई के मामले में पहले दिन ही झंडे गाड़ दिए थे और दूसरे दिन 26 फीसदी से ज्यादा की कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा। इस फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी की 'धड़क' लोगों के दिलों की धड़कनें तेज करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

3 of 6
dhadak
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' ने तीसरे दिन करीब 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ रहा। यानी कि कुल मिलाकर अभी तक 'धड़क' का कलेक्शन 33.67 करोड़ पहुंच चुका है।



 

4 of 6
dhadak
'धड़क' की सुपरफास्ट कमाई को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म पहले हफ्ते के आखिर तक 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। यानी कि फिल्म इस हफ्ते ही अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी। वहीं ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ को देखते हुए इतना जरूर कह सकते हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार कर लेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Dhadak
'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। 'सैराट' का बजट महज 4 करोड़ था जबकि 'धड़क' का बजट 50 करोड़ है। 'सैराट' मराठी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ऐसे में देखना होगा कि ईशान और जाह्नवी इसके कलेक्शन को मात दे पाएंगे या फिर नहीं। इसके साथ ही जाह्नवी के ऊपर डेब्यू फिल्म के अलावा श्रीदेवी की बेटी होने का दारोमदार भी है। ऐसे में दर्शक जरूर जाह्नवी की एक्टिंग की तुलना श्रीदेवी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dhadak
ट्रेड पंडितों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है वहीं दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें