फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखी है रानी लक्ष्मी बाई की बहादुरी, टीवी पर भी इन सीरियल्स ने किया है सलाम

Tue, 18 Jun 2019 07:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rani laxmi bai - फोटो : social media
वीरागंना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने आज ही के दिन 1858 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व ने हर किसी को आकर्षित किया, फिर चाहे वो लेखक हों या फिल्मकार या नाटककार। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक निर्देशकों ने उनकी वीरगाथा अपने अपने अंदाज में दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika
'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी'
सबसे पहले बात करते हैं इसी साल रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' की। 'बाहुबली' सीरीज के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी। कंगना ने फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार बखूबी अदा किया। हालांकि इस फिल्म के साथ भी निर्माण के दौरान कई विवाद भी जुड़े रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
रानी लक्ष्मी बाई - फोटो : social media
'झांसी की रानी'
24 जनवरी 1953 को रानी लक्ष्मी बाई की पहली बायोपिक 'झांसी की रानी' रिलीज हुई थी, जो हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म मानी जाती है। इसका निर्माण और निर्देशन सोहराब मोदी ने किया था। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार सोहराब मोदी की पत्नी महताब ने निभाया था, जबकि वो खुद राजगुरु (राजकीय सलाहकार) के बेहद अहम रोल में थे।

4 of 5
कृतिका सेंगर - फोटो : social media
एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी
न सिर्फ बॉलीवुड की फिल्में बल्कि रानी लक्ष्मी बाई पर सीरियल भी बनाया गया था। साल 2009 में शुरू हुए सीरियल एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी में सहरसा बिहार की रहने वाली उल्का गुप्ता ने 'झांसी की रानी' का किरदार अदा किया था। इसमें लक्ष्मी बाई के युवास्था का किरदार कृतिका सेंगर ने निभाया था। कृतिका के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
झांसी की रानी - फोटो : social media
झांसी की रानी
इस साल एक बार फिर से हिस्टोरिकल ड्रामा सीरियल Jhansi Ki Rani शुरू हुआ। इस सीरियल में पिछली बार 'बालवीर' और 'देवों के देव महादेव' में दिखाई दीं ऐक्ट्रेस अनुष्का सेन रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका में दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें