nia sharma
- फोटो : instagram
निया शर्मा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि आज वब जो हैं, उसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। अपनी ग्रूमिंग पर उन्होंने खास फोकस रखा। निया ने कहा कि वह खूबसूरत पैदा नहीं हुईं थीं। उन्हें खूबसूरती और मेकअप संबंधी पहलुओं को समझने के लिए खुद पर काफी काम करना पड़ा है। बातचीत के दौरान निया ने कहा, 'मैं ज्यादा शराफत नहीं दिखा रही हूं। यह सच्चाई है। मैं वह लड़की हूं, जो मेकअप के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी। मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा, तो मैंने देखा कि मेरे चेहरे पर मेकअप के नाम पर लोग कुछ भी करते थे और मैं कुछ नहीं कर पाती थी। मैं खूब रोती थी कि मैं ऐसी क्यों दिख रही हूं।'