फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पहले जेसिका लाल की हत्या से हिल गया था पूरा देश, इस वजह से सरेआम मारी थी गोली

Sat, 05 Jan 2019 07:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
दिल्ली की एक ऐसी मॉडल जिसकी मौत ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मॉडल जेसिका लाल की। 5 जनवरी 1965 को जेसिका का जन्म हुआ था। वह मॉडलिंग करती थीं। आगे की स्लाइड में पढ़िए कि आखिर उनकी हत्या कैसे हुई...
विज्ञापन

2 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
जेसिका ने घर चलाने के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की। साथ ही वो एक पब में काम करती थीं। एक सेलिब्रिटी बारटेंडर। 30 अप्रैल 1999 की रात वो पब में थीं। उसी दौरान रात में मनु शर्मा नाम का एक शख्स जेसिका के पास आया। रात के दो बज चुके थे। बता दें कि मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा है।
विज्ञापन

3 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
घटना के वक्त जेसिका ही काउंटर पर थीं। मनु शर्मा जेसिका के पास पहुंचता है और शराब मांगने लगता है। जिसके जवाब में जेसिका ने कहा कि काउंटर बंद हो चुका है। ऐसे में वो उन्हें शराब नहीं दे सकती। जेसिका ने मना क्या किया नेताजी के बेटे को ये बात रास नहीं आई और .22 कैलिबर की पिस्टल निकाली और हवा में एक फायर किया। गोली बार के छत में जा लगी।

4 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
जेसिका तब भी नहीं डरी। इस बार मनु शर्मा ने जेसिका के सिर में गोली मार दी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। उस दौरान शायन मुंशी जोर से चीखा। गोली चलने के बाद वहां भाग-दौड़ की स्थिति पैदा हो गई। मौका देखकर मनु शर्मा घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
जेसिका की हत्या होने के बाद पुलिस ने मनु शर्मा को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालती कार्रवाई में कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को झूठा माना और मनु को बरी कर दिया। मनु तो बरी हो गया लेकिन मीडिया और आम लोगों के बीच इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jessica lal - फोटो : file photo
जेसिका के परिवार को मीडिया का सपोर्ट मिला और केस दोबारा खुला। इस दौरान पूरी दिल्ली ने जेसिका को इंसाफ दिलाने की मांग की। जब केस दोबारा खुला तो इसके चश्मदीद गवाह एक्टर श्याम मुंशी ने भी अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। दिसंबर 2006 को दिल्ली हाई कोर्ट ने मनु शर्मा को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिसके बाद मनु शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की लेकिन वहां भी कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। फिलहाल मनु शर्मा तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें