दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो कमाई के लिहाज से काफी सफल साबित हुई हैं। दीपिका ने लगातार ऐसी कई फिल्में की, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं । इसके अलावा कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिसने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे छप्परफाड़ कमाई की ।
विज्ञापन
2 of 10
Om Shanti Om
- फोटो : twitter
'ओम शांति ओम'- इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख नजर आए। शाहरुख के होने के बावजूद दीपिका ने अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म ने 149 करोड़ का बिजनेस किया था ।
विज्ञापन
3 of 10
CHENNAI EXPRESS
'चेन्नई एक्सप्रेस'- रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान के साथ आईं। चेन्नई की लड़की के किरदार में दीपिका ने गजब कर दिया। फिल्म ने 395 करोड़ का बिजनेस करते हुए उस वक्त की कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
4 of 10
Deepika Padukone
ये जवानी है दीवानी- रणबीर कपूर और दीपिका के ब्रेक-अप के बाद आई 'ये जवानी है दीवानी'। लेकिन इसका फिल्म पर अच्छा ही असर हुआ। फिल्म ने 311 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 10
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela
- फोटो : twitter
रामलीला- दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में धमाल मचा दिया। फिल्म शेक्सपियर के 'रोमियो-जूलियट' से ली गई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने 202 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
6 of 10
हैप्पी न्यू ईयर
हैप्पी न्यू इयर- शाहरुख के साथ 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद दीपिका ने 'हैप्पी न्यू इयर' की। एक बार फिर शाहरुख-दीपिका की जोडी ने कमाल कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर 'हैप्पी न्यू ईयर' ने 340 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
7 of 10
अमिताभ बच्चन और रेेखा
पीकू- 2015 में आई दीपिका और अमिताभ बच्चन की फिल्म पीकू ने भी 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया। दीपिका की ये सातवीं 100 करोड़ी फिल्म थी लेकिन अमिताभ बच्चन के करियर की पहली 100 करोड़ पार करने वाली फिल्म बनी ।
8 of 10
tamasha
तमाशा- साल 2015 में दीपिका की एक और फिल्म रिलीज हुई थी 'तमाशा' । रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने एक बार फिर उनके साथ काम करने का फैसला किया था । फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 136 करोड़ रुपए की कमाई की थी ।
9 of 10
padmaavat
पद्मावत- ये फिल्म दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई । इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ । लंबे समय तक इसकी रिलीज डेट टलती रही । जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया । इस फिल्म का बजट 215 करोड़ रुपए था और कमाई 525 करोड़ रुपए हुई थी । फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह नजर आए थे ।
बाजीराव मस्तानी- यह एक हिस्टोरिकल रोमांस स्टोरी थी । फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था । इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया । 145 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म ने 356 करोड़ की कमाई की थी ।