फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jersey Movie Twitter Review: दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करते दिखे शाहिद कपूर, फैंस बोले- 'शानदार अभिनेता'

Thu, 21 Apr 2022 06:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड -19 के कारण कई बार रिलीज टलने के बाद, शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर 'जर्सी' आखिरकार कल यानी 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इससे पहले 'जर्सी' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन उसी दिन बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज हो रही थी। रिलीज से पहले ही 'जर्सी' पर स्क्रिट चोरी का आरोप लगा दिया गया और यह कानूनी पचड़े में आ गई थी। इसी कारण फिल्म को एक हफ्ते के लिए और विलंबित कर दिया गया। लेकिन अब इसकी फाइनल रिलीज डेट सामने आने के बाद शाहिद के फैंस बहुत खुश हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सकारात्मक रहीं शुरुआती समीक्षाएं
अब जब फिल्म का रिलीज होना तय हो गया है, तो 'जर्सी' को सोशल मीडिया पर शुरुआती समीक्षाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। फिल्म को मिलती इन समीक्षाओं को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहिद की यह फिल्म इंतजार करने के लायक थी। सिनेप्रेमियों की ट्विटर पर आती शुरुआती समीक्षाएं सकारात्मक हैं और दर्शक 'जर्सी' में शाहिद के प्रदर्शन को 'अविश्वसनीय' बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहिद के साथ मृणाल ने भी लूटी महफिल 
फिल्म देखने वालों ने यह भी बताया है कि 'जर्सी' में शाहिद के शानदार अभिनय के अलावा, फिल्म की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म देखने के बाद कुछ दर्शकों ने तो शाहिद के प्रदर्शन की तुलना 'नानी' से भी की, जिन्होंने इस फिल्म के तेलुगू वर्जन में लीड रोल निभाया था। नानी ने भी फिल्म में निभाए अपने किरदार और अभिनय के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा " इस दशक की एक बहुत ही भावनात्मक फिल्म # जर्सी ... शाहिद कपूर के साथ अच्छा समय बिताएं ... फिल्म में पिता और बेटे ने बहुत ही अच्छा अभिनय किया  #पंकजकापूर और #शाहिदकपूर ... हम आपको शुभकामनाएं देते हैं ... गुड लक....स्टे ब्लेस्ड..।" एक दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतेंगे शाहिद कपूर, क्या शानदार परफॉर्मेंस दिया है। जर्सी सभी का दिल जीत लेगी।"
 

4 of 7
जर्सी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
रो पड़े दर्शक
एक अन्य यूजर ने लिखा, "#जर्सी रिव्यू, मुझे अब भी याद है कि मैं फिल्म का एक दृश्य देखकर कितना रोया था। #शाहिद कपूर ने सचमुच इस दृश्य में एक शानदार अभिनय किया, जिसने मुझे बहुत रुला दिया।" एक और यूजर ने लिखा, "जर्सी मैंने अभी देखी , शाहिद कपूर आप एक असाधारण अभिनेता हैं, एक कलाकार के रूप में आप महान हैं। पूरी फिल्म के दौरान मैं रोया, हँसा मुझे बहुत मजा आया यहां तक कि मैं अपना दर्द भी भूल गया। मृणाल ठाकुर आपके लिए मैं क्या कहूं, आप बहुत नेचुरल अभिनेत्री हैं, मैं इस फिल्म को देखने के बाद आपका फैन बन गया #JerseyReview।"
विज्ञापन

5 of 7
जर्सी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
"#JerseyMovieReview: शाहिद कपूर आप ने अर्जुन तलवार के रूप में आपने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया है। उनका प्रदर्शन इतना लुभावना है कि आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा सकते।"
 
विज्ञापन

6 of 7
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
जीती कानूनी जंग 
इस महीने की शुरुआत में, शाहिद कपूर-स्टारर 'जर्सी' के निर्माता अमन गिल ने 14 अप्रैल को फिल्म न रिलीज हो पाने का असल कारण बताते हुए एक बयान जारी किया था। अमन के अनुसार, लेखक रजनीश जायसवाल ने दावा किया था कि 'जर्सी' ने उनकी स्क्रिप्ट से चोरी की है, जिसके बाद फिल्म कानूनी पचड़े में पड़ गई थी। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जर्सी निर्माताओं के पक्ष में अपना फैसला सुनाया,  जिसके बाद फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जर्सी - फोटो : अमर उजाला
दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी 
बता दें कि 'जर्सी' इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इनके साथ ही शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गौतम तनुश्री के निर्देशन में बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें