अपनी खराब मार्केटिंग के चलते अच्छा सिनेमा देखने का शौक रखने वाले लोगों तक रिलीज के पहले सही संदेश पहुंचाने में नाकाम रही फिल्म ‘जर्सी’ को फिल्म समीक्षकों और फिल्म के पहले दिन के शोज देखने वाले दर्शकों की तारीफों का फायदा मिला है। रिलीज के पहले दिन अपेक्षित कारोबार करने से चूकी शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर क फिल्म ‘जर्सी’ ने रिलीज के दूसरे दिन कलेक्शन में करीब 35 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन रविवार को और सुधरेगा और निर्देशक गौतम तिन्ननूरी की ये फिल्म पहले वीकएंड का कलेक्शन एक सम्मानजनक आंकड़े के साथ पूरा कर लेगी।