द केरल स्टोरी जब से रिलीज हुई है, उसके बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में इस फिल्म के प्रदर्शन पर अब रोक लगा दी है, इसका ऐलान उन्होंने हाल ही में किया है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ममता ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म द केरल स्टोरी पर रोक लगाई गई थी, क्योंकि फिल्म में दिखाई गई चीजें राज्य की व्यवस्था के लिए घातक हो सकती हैं। इस फैसले के बाद राज्य के हर सिनेमाघर में फिल्म पर रोक लगा दी गई है। द केरल फाइल पर बैन लगने के बाद जाने माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी को लेकर तंज कसा है।