फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फरहान अख्तर ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। फरहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "क्या किसी ने रोड ट्रिप कहा? निर्देशक के रूप में अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने के लिए रोमांचित हूं और इसे करने के लिए दिल चाहता है के 20 साल पूरे होने से बेहतर दिन क्या हो सकता है। फिल्म जी ले जरा का फिल्मांकन आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साल 2022 में शुरू होगा।