फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayeshbhai Jordaar Trailer: धाकड़ हीरों की छवि तोड़ने को तैयार हैं रणवीर सिंह, कल इस टाइम रिलीज होगा जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर

Mon, 18 Apr 2022 09:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड में रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका हर एक किरदार दर्शकों के दिलों दिमाग में छाप छोड़ जाता है। वह अपनी हर फिल्म में अलग और जबरदस्त लुक के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से एक नॉर्मल से लड़के की छवि में दिखने वाले रणवीर सिंह ने समय के साथ एक से बढ़कर एक दमदार किरदार निभाए हैं। बाजीराव मस्तानी से लेकर पद्मावत और रामलीला तक हर फिल्म में उनका धाकड़ लुक देखने को मिला है। अब एक बार फिर से रणवीर नए अवतार में दिखाई देने वाले हैं, लेकिन इस बार अभिनेता अपनी धाकड़ हीरो की छवि से कुछ हटकर जोरदार करने वाले हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट तो सामने आ ही चुकी है। अब कल फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। तो तैयार हो जाइए रणवीर सिंह का जोरदार किरदार देखने के लिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं और कई की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार'। अभिनेता ने हाल ही में अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, साझा किए गए पोस्टर में वह अपने हाथ में एक अजन्मे बच्चे को पकड़े हुए हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। अब कल यानी 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे इस फिल्म का ट्रेलर भी सामने आने वाला है। देखते हैं कि इस बार रणबीर क्या कमाल करने वाले हैं।

विज्ञापन

3 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गुजराती लड़के बने हैं रणवीर सिंह
'जयेशभाई जोरदार' के ट्रेलर रिलीज की जानकारी रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। 'जयेशभाई जोरदार' फिल्म में रणवीर सिंह जयेशभाई के किरदार में हैं। वह एक गुजराती लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, वहीं 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि दिव्यांग ठक्कर की भी डायरेक्टर के रूप में ये पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें