फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayeshbhai Jordaar Twitter Review: दर्शकों को नहीं पसंद आई फिल्म, बोले- 'बॉलीवुड की एक और फ्लॉप फिल्म'

Fri, 13 May 2022 06:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jayeshbhai Jordaar Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने दमदार अभिनय और अतरंगी अंदाज से सबको प्रभावित करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में आने से पहले, कभी ट्रेलर को लेकर तो कभी सीन्स के कारण फिल्म लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। हालांकि इसका कोई खास असर फिल्म पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। फिल्म को ट्विटर पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसे देखकर यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर लेगी। 'जयेशभाई जोरदार' के रिलीज होते ही इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने फिल्म के लिए अपने रिएक्शन ट्विटर पर साझा किए हैं। आइए जानते हैं फैंस ने फिल्म पर कैसे रिएक्ट किया है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jayeshbhai jordaar - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया 
फिल्म को देखकर कई दर्शक काफी खुश दिखे और उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर 'जयेशभाई जोरदार' की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है। कुछ लोगों को जहां फिल्म काफी मनोरंजक लगी, वहीं कुछ का मानना है कि 'जयेशभाई जोरदार' उन्हें बिल्कुल प्रभावित नहीं कर पाई। ऐसे लोगों को फिल्म की कहानी बहुत 'पुरानी और उबाऊ' लगी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रीडिक्टेबल भी बताया।  
विज्ञापन

3 of 5
Jayeshbhai Jordaar - फोटो : Social Media
रणवीर के अभिनय की तारीफ 
फिल्म देखने वाले दर्शक रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पा रहे हैं। दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाल्फ दमदार लगा और इसके साथ ही फिल्म के कलाकारों की अदाकारी ने भी लोगों को प्रभावित किया। एक फैन ने अभिनेता की तारीफ करते हुए लिखा,"हर बार की तरह इस बार भी अपने जोश से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर भाई का जलवा इसमें भी देखने को मिल रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा,"फिल्म बहुत ही बढ़िया और बेहतरीन थी। रणवीर सिंह के अलावा यह रोल कोई दूसरा अभिनेता कर ही नहीं सकता था।"
 
 

4 of 5
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' - फोटो : social media
कॉमेडी और सीरीयस मुद्दे के बीच फंसी फिल्म 
जहां एक तरफ लोगों को इस फिल्म में रणवीर का अभिनय पसंद आया तो वहीं दूसरी तरफ 'जयेशभाई जोरदार' की कहानी कुछ लोगों को काफी बोरिंग लगी। एक ने फिल्म की बुराई करते हुए लिखा, "बॉलीवुड की एक और खराब फिल्म...बकवास कॉमेडी के साथ पुराना कंटेंट और फ्लैट नरेशन। फिल्म देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेंगे। रणवीर को अच्छी स्क्रिप्ट्स लेनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा," जयेशभाई जोरदार न तो सीरीयस फिल्म है और न ही पूरी तरह से कॉमेडी। यह फिल्म दोनों जॉनर के बीच में कहीं झूल रही है और इसकी वजह से बिल्कुल फ्लैट जा रही है। फिल्म निर्देशक दिव्यांग ठक्कर ने बिल्कुल पुराना सब्जेक्ट चूज किया है, जो आज के समय में कम से कम बड़े शहरों में तो बिल्कुल नहीं है। फिल्म का म्यूजिक भी बहुत ही खराब है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शालिनी पांडे कर रही हैं डेब्यू 
रणवीर सिंह अभिनीत 'जयेशभाई जोरदार' भारत के सामाजिक मुद्दों को दिखाती है, जिसका निर्माण मनीष शर्मा द्वारा किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें