फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी की सीढ़ी: सिर्फ शहनाज नहीं, सलमान ने बनाया इन एक्ट्रेस का भी करियर, टीवी से लगवाई बड़े पर्दे की छलांग

Sun, 08 May 2022 06:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है। हर समय वह अपने दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। कई इंटरव्यू में सलमान के दोस्तों ने इस बात का जिक्र भी किया है। सलमान खान बॉलीवुड में अब तक कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। चाहे उनके दोस्त सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हों या फिर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। जब भी किसी की मदद की बात आती है सलमान सबसे पहले आगे आते हैं। स्टारकिड्स के अलावा सलमान टीवी की कई एक्ट्रेसेस को भी फिल्मों में मौका दे चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

2 of 5
शॉर्ट ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगातीं शहनाज गिल - फोटो : shehnaaz gill instagram
शहनाज गिल
'बिग बॉस' से फेमस हुई शहनाज गिल पंजाबी फिल्मों नजर आ चुकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें बड़ा मौका सलमान ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज जल्द ही 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें आयुष शर्मा के ऑपोजिट कास्ट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। उस सीजन के दौरान सलमान उन्हें फुल सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। शो में अरहान खान ने जब रश्मि को चीट करने की कोशिश की थी तब सलमान ने सबके सामने खुलासा कर दिया था कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि सलमान से अच्छी जान पहचान के बाद भी वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

4 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो सलमान खान की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। अनीता ने सलमान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' में काम किया था। यह सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की पहली फिल्म थी। इसके अलावा अनिता को कई बार सलमान के साथ पोज देते हुए भी देखा गया है। सलमान खान की फिल्म में मौका मिलने के बाद भी बड़े पर्दे पर वह ज्यादा नजर नहीं आ सकीं। साल 2016 में उन्हें तेलुगू फिल्म 'मनालो ओक्काडू' में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा मकवाना - फोटो : Instagram
महिमा मकवाना 
एक्ट्रेस महिमा मकवाना छोटे पर्दे पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'बालिका वधु' जैसे सीरियल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी हैं। सलमान खान उन्हें अपनी फिल्म में बड़ा ब्रेक दे चुके हैं। फिल्म 'अंतिम' में बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान कई बार उनकी एक्टिंग की तारीफ भी कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने भी पसंद किया था। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में मौका मिलता है या फिर उन्हें छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें