रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 'केजीएफ चैप्टर 2' देखने के बाद अभिनेता यश से काफी इंप्रेस हुए हैं। रणवीर ने कहा, 'मैंने जब 'केजीएफ 2' देखी, तो मैं हैरान रह गया। रॉकिंग स्टार यश, वाओ। मैं पूरी फिल्म के दौरान ऐसे रहा था, 'उसे मारो यश, मार डालो।' मुझे उस तरह का सिनेमा काफी ज्यादा पसंद है। यह मेरा पहला प्यार है।' इसके आगे रणवीर सिंह ने कहा, 'मगधीरा हो या केजीएफ, मैं ऐसी फिल्में रात में अकेले बिस्तर पर देखता हूं और आखिर में तालियां बजाता हूं। दर्शकों के साथ न देखने के बावजूद मैं अब भी फिल्म के लिए हूटिंग और चीयर कर रहा हूं। उस तरह के सिनेमा के लिए मेरा प्यार ऐसा ही है।’