फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के लिए 'दूसरी औरत' बन बैठी थीं जयाप्रदा, करियर के पीक पर आकर 3 बच्चों के पिता से रचाई थी शादी

Fri, 22 Jun 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
jayaprada
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था।
विज्ञापन

2 of 7
जया प्रदा
जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। शुरू से ही जयाप्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 7
जया प्रदा
1986 में जब जया का करियर पीक पर था जयाप्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं।

4 of 7
जया प्रदा
श्रीकांत और जयाप्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जयाप्रदा से शादी की थी। हैरानी की बात तो ये है कि जयाप्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए।
विज्ञापन

5 of 7
जया प्रदा
80 के दशक में श्रीदेवी और जयाप्रदा के बीच जबरदस्त कॉम्पटीशन रहा। दोनों एक-दूसरे से बातचीत तक करना पसंद नहीं करती थीं। कहा ये भी जाता है कि 1984 में फिल्म 'मकसद' की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने इन दोनों को मेकअप रूम में बंद कर दिया था, ताकि दोनों की फिर से दोस्ती करा सकें लेकिन दो घंटे के बाद जब मेकअप रूम का दरवाजा खोला गया तो भी दोनों चुपचाप अलग-अलग बैठी नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 7
जया प्रदा
हालांकि, पत्नी का दर्जा उन्हें अबतक नहीं मिल पाया। शादीशुदा होने के बावजूद आज भी वे अकेली ही रहती है। महान फिल्मकार सत्यजीत रे जया की सुंदरता और एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक मानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जया प्रदा
17 साल की उम्र में उनकी गिनती साउथ की हिट एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। जयाप्रदा ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें