फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप सीन के दौरान जया प्रदा ने इस एक्टर को मारा था थप्पड़, #MeToo चला तो इंटीमेट सीन करने से किया मना

Sun, 21 Oct 2018 02:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jaya prada
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के एक्टिव होने से एक्टर्स भी सतर्क हो गए हैं । हाल ही में एक्टर दलीप ताहिल ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रेप सीन करने से मना कर दिया । डायरेक्टर ने उन्हें समझाया कि ये सीन फिल्म के लिए जरूरी है । तब उन्होंने कहा कि पहले एक्ट्रेस से लिखित में लो कि उसे रेप सीन करने से पहले और बाद में उसे कोई दिक्कत नहीं है । 

 
विज्ञापन

2 of 5
jaya prada
दलीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि 25-30 साल पहले एक रेप सीन के दौरान अजीब वाकया हुआ था । उन्होंने बताया, 'पहले कहानी पर खास फोकस नहीं होता था । भारत के अंदरूनी क्षेत्रों में ऐसी फिल्में चला करती थीं । ऐसी ही एक फिल्म के डायरेक्टर ने मुझे साइड में बुलाकर कहा कि सीन के दौरान सब कुछ कर देना ।'

'सब खोल देना । मैं उसकी बात सुनकर हैरान रह गया । मैंने उससे कहा कि मैं थिएटर आर्टिस्ट हूं, प्रोफेशनल हूं । मुझे मेरी तहजीब ऐसा करने की इजाजत नहीं देती । तब डायरेक्टर ने कहा कि क्या दलीप भाई, कैसी बातें कर रहे हैं । इस पर मैंने कहा कि जो मेरे सामने कहा है वो हीरोइन के सामने कहाे तो घबरा गया । हीरोइन को ये बात पता चली तो रोने लग गई ।'
विज्ञापन

3 of 5
Dalip Tahil And Jaya Prada
बता दें कि एक फिल्म में दलीप ताहिल और जया प्रदा साथ काम कर रहे थे । शूटिंग के दौरान जया प्रदा के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिससे सबके सामने उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था । दरअसल, एक फिल्म में उन्हें दलीप ताहिल के साथ इंटीमेट सीन शूट करना था । इस सीन के लिए जैसे ही कैमरा रोल करना शुरू हुआ वैसे ही दलीप बेकाबू हो गए ।

4 of 5
जया प्रदा
उन्होंने जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया । जया खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं जब उन्हें ज्यादा तकलीफ होने लगी तो उन्होंने दलीप को जोरदार थप्पड़ मार दिया । इसके बाद उन्होंने दलीप से कहा कि ये रील लाइफ है रियल लाइफ नहीं । इस हरकत के काफी देर तक शूटिंग ठप पड़ी रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया प्रदा
बाद में इस सीन को पूरा किया गया । बता दें कि इन बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की लहर है । 80 और 90 के दशक में भी एक्ट्रेस के साथ यौन शोषण होता था । लेकिन अब तक इस दशक की कोई भी एक्ट्रेस सामने नहीं आई है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें