जया प्रदा
- फोटो : Instagram
जया प्रदा पर्दे पर सुलझे और गंभीर किरदार ज्यादा निभाती थीं, लेकिन ऐसा नहीं था कि उनमें ग्लैमर की कोई कमी थी। इस तस्वीर में जया श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की ही खूबसूरती देखने लायक है। अपने अभिनय और खूबसूरती से जया उस समय की सभी बड़ी हीरोइनो को टक्कर देती थीं। जया की जोड़ी पर्दे पर जितेंद्र के साथ खूब जमती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया था। हालांकि साल 1986 में जब जया अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी।दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।