फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Prada: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं जयाप्रदा, गर्भग्रह में रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Sun, 26 Mar 2023 05:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार की दोपहर में अभिनेत्री जयाप्रदा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और ध्यान लगाया। जयाप्रदा नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करती हुई भी नजर आईं।
विज्ञापन
1 of 4
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में सितारों का दर्शन करने का सिलसिला जारी है। सितारे समेत राजनेता भी बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। हाल ही में हिंदी सिनेमा का बेहतरीन अदाकारा और राजनेता जयाप्रदा उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हरसिद्धि मंदिर में माता के दर्शन करने भी पहुंचीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
गर्भग्रह में की पूजा
रविवार की दोपहर में अभिनेत्री जयाप्रदा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और ध्यान लगाया। जयाप्रदा नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करती हुई भी नजर आईं। गर्भग्रह में रुद्राभिषेक पूजन पंडित यश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया। इसके बाद जयाप्रदा नंदी हॉल में पहुंचीं, जहां श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से जयाप्रदा का सम्मान किया।

इसे भी पढ़ें- DeepVeer Wedding: तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ दीपिका-रणवीर का एक और वीडियो, फैंस ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

3 of 4
जयाप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
नंदी के कान में कही मनोकामना
बाबा महाकाल की पूजा करने के बाद जयाप्रदा नंदी के दर्शन करने भी पहुंचीं। वहां उनके उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। उनके दर्शन के बाद अभिनेत्री हरिसिद्धि शक्तिपीठ में दर्शन करने भी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं धन्य हूं कि माता ने मुझे यहां बुलाया जिससे मैं यह पूजा अर्चना कर सकी।
विज्ञापन

4 of 4
जयाप्रदा - फोटो : social media
पीएम की तारीफ की
भगवान महाकाल के दर्शन पूजन के बाद अभिनेत्री मीडिया से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर खुद को धन्य मानती हूं। भगवान महाकाल के भव्य मंदिर में आकर दर्शन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। जयाप्रदा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण में निर्मित कॉरिडोर के लिए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को यहां की जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें