फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer Video: तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ दीपिका-रणवीर का एक और वीडियो, फैंस ने ली राहत की सांस

Sun, 26 Mar 2023 05:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तलाक की अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसे देख फैंस ने राहत की सांस ली है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी केमिस्ट्री से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फैंस तब चिंतित हो उठे, जब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। इस क्लिप में दिखा कि रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे ले आते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इसी को लेकर नेटिजन्स दोनों के बीच मन-मुटाव के कयास लगाने लगे थे। हालांकि, अब जोड़े का एक और वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस की सांस में सांस आ गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते दिन एक खेल समारोह का हिस्सा बने थे। उस इवेंट में जहां दीपिका, काले रंग की साड़ी में बेहद हसीन नजर आईं। तो वहीं, रणवीर भी ब्लैक सूट-बूट में खूब जंचे। यूं तो इस जोड़े ने पैपराजी के कैमरों के लिए साथ में पोज दिए, लेकिन इवेंट से आउट हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी। इसे देख माना जाने लगा कि इनके बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है, और दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उसी इवेंट से दीपिका-रणवीर का एक और वीडियो सामने आ गया है। इस क्लिप में डीवा बड़े ही प्यार से अपने पति की बातों को पूरी तरह सुनती नजर आ रही हैं। साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी देखी जा रही है। इससे यह साफ होता है कि उस दौरान वाकई में दीपिका ने रणवीर के हाथ को नहीं देखा था। साथ ही इनके बीच सबकुछ सही है। 

4 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। कपल इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी दोनों रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
र - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और रणवीर फिल्म 'राम लीला' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। जोड़े को लेकर कहा जाता है कि 'राम-लीला' की शूटिंग के दौरान इनके कई लव मेकिंग सीन भी थे। ये सीन करते वक्त दोनों एक-दूजे में इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें